विश्व महिला दिवस पर महिला के अपमान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। उनका आरोप है कि महिला दिवस के दिन एक महिला से ट्रेक्टर खिंचवाया गया है। जिसको लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया।

 

बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महिला दिवस के दिन एक महिला से ट्रैक्टर खिंचवाया , जो एक निदनीय है।साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर बैठे है , साथ ही महिला से रस्सी खिंचवा रहे है , महिला दिवस पर ये घटना निदनीय है, हम इसका विरोध कर रहे है।

 

वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 8 मार्च को एक तरफ पीएम आह्वान कर रहे थे कि नारीशक्ति का आर्थिक रूप से सशक्तिकरण हो और दूसरी ओर कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रै्क्टर पर बैठकर महिलाओं से कह रहे थे कि वो उनका ट्रै्क्टर खींचे क्योंकि उन्हें राजनीतिक प्रदर्शन करना था।

 

 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर ट्रै्क्टर खींचना था तो हुड्डा या कांग्रेस के कार्यकर्ता खींचते. एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी आह्वान करते कि महिला को सशक्त करो और दूसरी ओर कांग्रेस की महिला अध्यक्ष आज भी चुप्पी साधे बैठीं हुई हैं।

 

गौरतलब है कि, महिला दिवस के मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस की ओर से ट्रैक्टर-प्रदर्शन किया गया था। हुड्डा खुद ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे और कांग्रेस की महिला विधायक उस ट्रैक्टर को खिंचवा रही थी। इसका वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी देखा गया। जिसके चलते भाजपा सवाल उठाने लगी। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हुड्डा की आलोचना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.