नोएडा : पार्किंग में खड़ी बस में लगी भीषण आग , जलकर हुई खाक , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में आज एडोब के पीछे पार्किंग में खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

 

हादसे में जान के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है। बताया गया कि भीषण आग की चपेट में आई बसों में ब्लास्ट भी हो रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।

 

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता अभिनेंद्र राजपूत ने बताया कि आज नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित एडोब चौराहे के पास खाली पड़े मैदान में कुछ बसें खड़ी हुई थी। इनमें से तीन बसों में आग लग गई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल सेक्टर-24 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आग के कारण बस पूरी तरह जल चुकी हैं।

 

इससे पहले आज नोएडा के सेक्टर- 7 में एक म्यूजिक कंपनी के दफ्तर में भी आग लगने की खबर सामने आई थी। सुबह सात बजकर 30 मिनट पर लगी आग पर तीन घंटे बाद 10 बजे काबू पाया गया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए लगी रहीं। आग से जान का नुकसान होने की खबर नहीं है। माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.