दिल्ली में बड़ा हादसा : बस पेड़ से टकराई , 22 लोग घायल , पुलिस जाँच में जुटी

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली में एक भयानक हादसा देखने को मिला । आपको बता दें कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आज यात्रियों से भरी उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस के पेड़ से टकरा जाने के कारण बस में सवार 22 लोग घायल हो गए।

 

 

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि 10 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई थीं, जिन्हें छुट्टी दे दी गई है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, आगरा से दिल्ली आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस दिल्ली में मथुरा रोड पर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 

 

 

दुर्घटना सुखदेव विहार के निकट हुई और पुलिस को इसकी जानकारी तड़के तीन बजकर 22 मिनट पर मिली। पुलिस ने बताया कि बस आगरा से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां जा रही थी।

 

 

 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर.पी. मीणा ने बताया कि 12 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं अन्य दस यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई।

 

 

दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में आगरा डिपो के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। हादसे का कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.