अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला , पद्म पुरस्कार के लिए भेजें जाएंगे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के नाम

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार को नाम भेजे जाएंगे लेकिन वो सिर्फ डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के होंगे।

इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने एक ईमेल आईडी (padmaawards.delhi@gmail.com) भी बताया है, जिस पर जनता खुद उन डॉक्टरों के नाम बता सकती है , जिन्होंने कोरोना के दौरान शानदार काम किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते डेढ़ साल से हमारे स्वास्थ्यकर्मी जिस तरह से अथक परिश्रम कर लोगों की जान बचा रहे हैं उसके लिए हम सब उनके आभारी रहेंगे। डॉक्टर, नर्स आदि अन्य सभी तरह के स्वास्थ्यकर्मी जिस तरह 24-24 घंटे काम कर रहे हैं उसके लिए देश ही नहीं पूरी दुनिया उनका शुक्रिया अदा करती है।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि देशभर में हमारी ही ऐसी सरकार है, जिसने कोरोना से शहीद होने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी है। अब ये समय है कि सभी डॉक्टर, सभी स्वास्थ्यकर्मियों को ये जताने का और बताने का कि हम उनके कितने शुक्रगुजार हैं। हर साल देश ऐसी कुछ चुनिंदा हस्तियों को भारत रत्न और पद्म अवार्ड से सम्मानित करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अच्छा काम किया है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार तय किया है कि पद्म अवार्ड के तहत मिलने वाले तीन अवार्ड के लिए राज्य सरकार जो नाम केंद्र सरकार को भेजेगी उसमें सिर्फ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का नाम होगा। यह नाम जनता बताएगी क्योंकि उसे ज्यादा अच्छे से पता है कि किस डॉक्टर ने कितना अच्छा काम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.