ग्रेटर नोएडा : बाइक बोट ठगी के शिकार हुए लोगों ने न्याय पाने के लिए बनाया संगठन

ABHISHEK SHARMA

Greater Noida : बाइक बोट फर्जीवाड़े का शिकार हुए 12 प्रदेश के निवेशकों ने न्याय के लिए एक संगठन तैयार किया है। जिसमें प्रत्येक प्रदेश से एक व्यक्ति को नामित किया गया है। यह प्रतिनिधि मंडल निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए रणनीति तैयार करेगा। पीड़ित निवेशकों ने सोशल मीडिया के माध्यम जुड़कर संगठन का गठन किया  है।

संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति जब्त करने की मांग की। बाइक बोट कंपनी ने देशभर के कई प्रदेशों के लाखों लोगों को शिकार बनाया।

दरअसल , निवेशकों को एक साल में उनके द्वारा निवेश की गई रकम को दोगुनी करने का झांसा देकर अरबों रुपए ठग लिए। निवेशकों ने अब न्याय के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़कर ऑल इंडिया मल्टीलेवल विक्टिम हेल्प ऑर्गनाइजेशन नाम से संगठन बनाया है। जिसमें 12 प्रदेशों के एक निवेशक शामिल हुए हैं।

संगठन की अध्यक्ष एडवोकेट पूनम कालिया ने बताया कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से देश के लाखों लोगों से अरबों रुपये की ठगी की है। इसके बावजूद पीड़ित निवेशक आरोपियों की गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त करने की मांग को लेकर भटक रहे हैं।

जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे और उनकी संपत्ति जब्त नहीं की जाएगी, तब तक पीड़ितों का रुपया वापस नहीं मिल पाएगा। वहीं, कई पीड़ितों की शिकायत पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बावजूद अब तक जांच सीबीआई को नहीं सौंपी गई है, संगठन ने न्याय के गुहार लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.