अशोक कटारिया ने प्रदेश सरकार पर सीधा निसाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति न तो बाहर सुरक्षित है और न ही जेल के अंदर

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व पिछड़ा वर्ग संयोजक अशोक कटारिया ने प्रदेश सरकार पर सीधा निसाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति न तो बाहर सुरक्षित है और न ही जेल के अंदर। उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा कांड में जिसे अभियुक्त बनाया गया है, उसे न्याय मिलना चाहिए था, उसे ही जेलर ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया। सपा सरकार ने राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को जेलर बनाया है। बिसाहड़ा की घटना शर्मनाक और दर्दनाक है, किसी भी जेलर को यह अधिकार नहीं है कि बंदी की पिटाई करे। भाजपा पूरी घटना की निन्दा करती है और शोककुल परिवार के साथ है। सरकार के नुमाइंदों ने गुनाह किया है, सरकार को मानवीय नजर नहीं आती है। इस घटना ने सरकार को बेनकाब किया है, फोरेन्सिक लैब ने प्रमाणित किया था कि मांस गाय का था, फिर भी कोई कारवाई नहीं कर रही है। इससे सरकार की दोहरी चरित्र नजर आती है। सपा सरकार जितने दिन है उतने दिन प्रदेश की जनता असुरक्षित है। जिसके घर में महाभारत चल रहा है, उनके दिलों में आग लगी हुई है, वह उत्तर प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मर्यादाओं को तार-तार किया है, मुख्यमंत्री के कद को बौना करने का पाप किया है।  बाइस करोड़ लोगों की ताकत ने भ्रष्ट्राचारी को निकालने के बाद दोबारा सरकार में सामिल कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.