बीजेपी का ऐलान – प्रतिबन्ध के बावजूद यमुना घाट पर मनाएंगे छठ पर्व

Ten News Network

Galgotias Ad

New Delhi: दिल्ली में छठ को लेकर सियासत और तेज हो गई है क्यूंकि भाजपा ने DDMA की रोक के बावजूद यमुना घाट पर छठ पर्व मनाने का ऐलान कर दिया है।

बीजेपी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा की यमुना में लगातार नालों का पानी जा रहा है। दिल्ली में यमुना लगभग 22 किलोमीटर तय करती हैं। यमुना में 80 फ़ीसदी जो पॉल्यूशन है वो दिल्ली के नालों से और इंडस्ट्रियल एरिया से होता है। केजरीवाल यमुना में प्रदूषण कम नहीं कर पाए और अपनी नाकामी छुपाने के लिए उन्होंने छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया।

आदेश गुप्ता ने आगे कहा की केजरीवाल सरकार ने यमुना के किनारे पूजन पर रोक लगाई है। पूर्वांचलवासी आम आदमी पार्टी के इस खेल को भलीभांति समझ रहे हैं। मैली यमुना को ठीक करने और छठ के लिए घाटों की साफ-सफाई करने के बजाय केजरीवाल इससे बचने में लगे हुए हैं।

यमुना की सफाई में केजरीवाल सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। दिल्ली के अंदर सीवर का पानी आता है पर सरकार द्वारा लगाया गया एक भी एसटीपी प्लांट इस समय काम नहीं कर रहा है। सिर्फ यमुना की सफाई का ढोंग करने वाली केजरीवाल सरकार को चुनाव आते ही यमुना सफाई की याद आती है और चुनाव खत्म होते ही फिर से वही स्थिति बन जाती है।

इस बिच प्रेस वार्ता में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा की मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रतिबंध लगाना था जहरीले झाग पर,और प्रतिबंध लगा दिया आस्था के पर्व छठ पर। केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ यमुना का सपना दिखाया था पर आज भी यमुना जहरीले झाग से भरी हुई हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को हर मोर्चे पर धोखा दिया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा की पिछले 2 दिनों से चर्चा हो रही है कि जहां जहां अस्थायी घाट बनाए जाए रहे हैं वहां भाजपा ने छठ घाट बनने पर रोक लगा दी। अब द्वारका से विधायक मिश्रा के खिलाफ भाजपा शासित नगर निगम ने छठ के लिए पोंड बनवाने पर FIR दर्ज करवाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा हर साल छठ का विरोध करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.