नई दिल्ली :– गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी के दिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने दुख जताया है। कल दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर आज आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक राघव चड्डा की प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में कल जो कुछ भी घटा वह बेहद पीड़ादायक है।
कल जो सबूत जनता के सामने आए हैं वो इशारा कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन को बदनाम करने के लिए ये सारी चीजें रचीं। भाजपा ने इस पूरे आंदोलन को बदनाम करने के लिए ये सारा षड्यंत्र रचा।
इनमें एक तस्वीर दीप सिद्दू की है। तस्वीर में भाजपा सांसद सन्नी दियोल और उनके साथ दीप सिद्दू है, जिसने सारी मंगलवार को साजिश रची। ये दीप सिद्दू उनके स्लीपर सेल में काम करने वाला व्यक्ति है।
अमित शाह के साथ दीप सिद्दू की तस्वीर है। किसानों की जायज मांगों को नही माना है। जो कुछ कल हुआ उसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है।
राघव चड्ढा ने कहा कि आज भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार ये कोशिश कर रही है कि मुद्दा भटक जाए। दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।जिन्होंने देश का अपमान किया उंसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
हमारा सवाल है कि दीप सिद्दू को अब तक क्यों नही गिरफ्तार किया गया है। आदेश गुप्ता और पंजाब सीएम कैप्टन जो आरोप लगा रहे हैं वो झूठे हैं। वह अमरीक सिंह को आप का आदमी बता रहे हैं। अमरीक सिंह का आप पार्टी से कुछ लेना देना नही है। जो आरोप लगाए गए वो झूठे हैं। अमरीक सिंह ने सन्नी दियोल के लिए चुनाव प्रचार में वोट मांगे हैं।
अमरीक की तस्वीर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ है। प्रवेश वर्मा, नितिन गडकरी, हंस राज हंस व मनजिंदर सिरसा के साथ भी तस्वीर है अमरीक की। जिस व्यक्ति पर आप पार्टी से जुड़े होने का आरोप लगाया जा रहा है वो आदमी वास्तव में भाजपा और अकाली दल से जुड़ा हुआ है।