बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार, बुआ-भतीजे की सरकार से प्रदेश की जनता हो चुकी है परेशान

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि प्रदेश में बनेगी भाजपा की  सरकार, बुआ-भतीजे की सरकार से प्रदेश की जनता हो  चुकी है परेशान  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि प्रदेश में बनेगी भाजपा की  सरकार  ग्रेटर नोएडा के निजी शिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। साथ में केन्द्रीय मंत्री व जनपदीय सांसद महेश शर्मा सहित नोएडा विधायक बिमला बाथम भी मौजूद रही। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब प्रदेश की जनता सूबे में बदलाव के मूड़ में है। प्रदेश में बुआ-भतीजे की सरकार से प्रदेश की जनता उब चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट है। सपा सरकार मंे गुड़ा राज कायम हो गया है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सूबे सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव 2017 में सपा की साईकिल पंचर होने वाली है। सभी दलों में हलचल मची हुई है। इस दौरान उन्होंने बसपा पर धावा बोलते हुए कहा कि मायावती पिछले चार सालों से चुपचाप बैठी हुई थी। जैसे ही विधान सभा चुनावों होने के दिन नजदीक आए तो उसे दलित दबे कुचले गरीब एक बार फिर याद आने लगे है। आए दिन रैली की जा रही है। लेकिन अब जनता इन बुआ-भतिजे के बहकावें में नहीं आने वाली। प्रदेश में अबकी बार भाजपा 300 से भी ज्यादा सीटों पर विजय श्री का पताका फैहराने वाली है।राहुल को सुनने नहीं, खाट उठाने पहुंच रहे लोग  पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी की खाट पंचायतों में लोग राहुल गांधी को सुनने नहीं बल्कि खाट उठाने के लिए पहुंच रहे है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था इस प्रकार ध्वस्त है कि यहां अपराधी पुलिस से नहीं बल्कि पुलिस ही अपराधी से डरती है। यही कारण है कि सपा कार्यकाल के दौरान ही अलग-अलग घटनाओं में जहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं, वहीं 1500 से ज्यादा घायल हुए हैं।बसपा से नहीं सपा से रहेगा मुकाबला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगमी विधान सभा चुनावों को देखते हुए बसपा 2012 के विधानसभा चुनावों में बसपा प्रमुख विपक्ष के रूप में आई थी, मगर मायावती सरकार का विरोध करने के बजाय चुपचाप बैठी रहीं। जनता सब कुछ जान चुकी हैं। अबकी बार मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है।  बसपा और काॅग्रेस मैदान में नहीं है। गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य ने इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 का चुनाव भाजपा सरकार के नाम रहने वाला है। लोक सभा चुनावों में भाजपा के 73 सांसद जीते थे यदि उस दौरान विधान सभा चुनाव भी हो जाता तो भाजपा के लखनऊ विधान सभा में आज साढे़ तीन सो विधायक बैठे होते। मोदी सरकार की उपलब्धियों की बदोलत वर्ष 2017 सूबे भाजपा के नाम होगा। सपा-बसपा टिकट बैचने की कंपनी प्रेसवार्ता के दौरान चुटकी लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि बुआ-भतीजे (मायावती अखलेश) की पार्टी टीकट बैचने की प्राईवेट कंपनी हैं। जहां कार्यकर्ताओं की समाज सेवा नहीं बल्कि टीकट बैचने के दौरान उची बोली देखी जाती है। जबकि भाजपा सरकार उन कार्यकर्ताओं का चुनाव करती हैं जो समाज के लिए काम करते है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.