बीजेपी कार्यकर्ताओ ने परिवर्तन यात्रा प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा में परिवर्तन यात्रा गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा में भ्रमण करेगी। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय भाटी ने परिवर्तन यात्रा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । ये प्रचार वाहन जेवर विधानसभा के विभिन्न गांवों में घूम कर लोगों को परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए आह्वान करेगा । इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री विजय भाटी ने कहा कि प्रचार वाहन जेवर विधानसभा के विभिन्न गांवों में घूम.घूमकर भाजपा की उपलब्धियों का बखान करेगा और लोगों के मन की बात को जानेगा और आगामी परिवर्तन यात्रा के उद्देश्यों को भी लोगों में पंहुचाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाण् संजय सिंहए रकम सिंह भाटी एमुकेश नागर अमित पहलवानए नीरज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।