पूर्व सांसद अवतार भडाना का स्वागत करते भाजपा नेता

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
दादरी.के  भाजपा नेता और पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना का भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामांकित होने पर भाजपा नेताओं ने गांव छपरौला में जोरदार स्वागत किया। स्थानीय नेताओं ने फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते  अवतार भडाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है लेकिन सरकार बनाने के लिए नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को लगातार मेहनत करते रहना होगा और प्रदेश की जनता से  निरंतर संवाद बनाये रखना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को नकार देगी ए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा और बसपा की नूराकुश्ती को समझ चुकी है और अब वह इन दोनो पार्टियों के झांसे में नहीं आयेगी । भाजपा के युवा नेता ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी ए उन्होंने कहा कि लोग सपा की तुष्टिकरण की राजनीति से आजिज आ चुके हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटीए  ठाण् संजय सिंह ए हातम सिंह नागर कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चाए मास्टर तेजपाल नागर  ए आनन्द भाटी ए नन्द किशोर गुर्जर ए इंदर नागर ए चंद्रवीर नागर ए सेवानन्द शर्मा ए नरेंद्र भाटी ए संजय भाटी ए अनिल भाटी ए राहुल ए गुरूदेव भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.