नोएडा : केंद्र में 7 साल पूरे होने पर भाजपा ने लगाया ब्लड कैम्प, डॉ महेश शर्मा और पंकज सिंह ने किया उद्घाटन
Ten News Network
नोएडा : भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर आज अपने विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-31 स्थित रोटरी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन का सेवा कार्य किया।
इस ब्लड डोनेशन के अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा एवं विधायक पंकज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस ब्लड डोनेशन कैम्प की अध्यक्षता नॉएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने करी।
ब्लड डोनेशन के अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है और इसी भाव को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि वर्तमान में करोना महामारी को देखते हुए नॉएडा भाजपा ने 7 वर्ष पूरे होने पर यह एक अच्छा निर्णय लिया है जिससे जरूरतमंदो को मदद मिलेगी।
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया की आज इस ब्लड कैम्प में भाजपा के युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने लोगों के जीवन रक्षा के लिए ये ब्लड डोनेशन का निर्णय लिया जो हमारे कार्यकर्ता आगे भी करते रहेंगे। आज इस डोनेशन कैम्प में क़रीब 120 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया है और सभी कार्यकर्ता पूर्ण उत्साह के साथ इस कैम्प में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।