भाजपा ने आज मनाया काला दिवस, 1975 में हुए आपातकाल पर जताया विरोध
Ten News Network
नोएडा :- भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने आपातकाल का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानियों श्रीमती तारा अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल का जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेत्रत्व में सम्मान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि हम सभी जानते हैं कि 25 जून भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला दिन है।
उन्होंने कहा 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंट कर देश में आपातकाल लागू कर दिया था। उस वक्त देश के अंदर सभी विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मनोज गुप्ता ने कहा मेरे पिताजी मेरी पूज्य माता जी श्रीमती तारा और मुझे अलग-अलग जेलों में बंद कर दिया था, देश भर में खास कर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में विपक्षी नेताओं को न केवल गिरफ्तार कर जेलों में भेड़-बकरियों की तरह ठूंस दिया गया, बल्कि कांग्रेस सरकार का विरोध करने वाले विपक्षी कार्यकर्ताओं के परिवारों को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया।

उउन्होंने कहा असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार का आतंक इस कदर था। कि जेलों में बंद “लोकतंत्र सेनानियों” को यह डर सताने लगा था, कि क्या कभी वे इन काली रातों का सीना चीरकर, न्याय का सूरज देखने के लिए जेल से बाहर आ पाएंगे ? परंतु हम सभी का संघर्ष रंग लाया और देश में फिर से लोकतंत्र बहाल हुआ।
जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को देश कभी माफ नहीं करता है आज कांग्रेस अपने उसी को कर्म का पश्चाताप कर रही है हम सभी कार्यकर्ताओं ऐसे महान लोकतंत्र सेनानियों से सीखना चाहिए कि संघर्ष में भी वह अपने कर्तव्य को नहीं भूले और निरंतर संघर्ष कर लोकतंत्र को जिंदा रखा ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हैं।