भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 23 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य स्वागत

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार 23 जनवरी को ग्रेटर नोएडा आएंगे। इसके लिए जेवर में उनका भव्य स्वागत करने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, जेवर क्षेत्र के हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए एकत्र होंगे।

इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा , जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के निवासी शामिल होंगे। बता दें कि जेपी नड्डा रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार को दिल्ली से आगरा यमुना एक्सप्रेस वे से हो कर जाएंगे। इस दौरान जेवर में उनका स्वागत और अभिनन्दन किया जाएगा। जिसके लिए जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है। लोग चाहते हैं कि जेवर क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाए। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।

धीरेंद्र सिंह ने कहा , भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां एक कार्यकर्ता को बड़े से बड़े पद पर निर्वाचित किया जा सकता है। भाजपा में वंशवाद नहीं है, यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के खून – पसीने से खड़ा हुआ दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.