भाजपा नेता श्री ब्रजपाल सिंह तेवतिया पर जानलेवा हमला करने का एसटीएफ ने मुख्य अपराधी मनीष को किया गिरफ्तार

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 033

055की घटना का मुख्य अपराधी मनीष  गिरफ्तार  एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश  को भा0ज0पा0 नेता श्री ब्रजपाल सिंह तेवतिया की हत्या के प्रयास की घटना केमुख्य अभियुक्त तथा 15 हजार रूपये के इनामी अपराधी मनीष को जनपद-गाजियाबाद से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफतार अभियुक्त का विवरणः-

मनीष पुत्र स्व0 सुरेश निवासी महरौली थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद। 
बरामदगी:-
1- एक अदद 30 एम0एम0 कारबाइन 
2- 08 अदद जिन्दा कारतूस 30 एम0एम0 कारबाइन
3- 02 खोखा कारतूस 30 एम0एम0 कारबाइन
4- 01 अदद मोटर साईकिल अपाचे (बिना नम्बर की)
दिनांक 11-08-2016 को थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद मेें अज्ञात अभियुक्तों द्वारा ए0के0 47 एवं अन्य अस्लाहोें से अंधाधुन्ध फायरिंग कर भाजपा नेता श्री ब्रजपाल सिंह तेवतिया पर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना मेें श्री ब्रजपाल सिंह के अलावा उनके साथी मोहकम सिंह, इन्द्रपाल प्रधान, अशोक एवं राजपाल तथा प्राइवेट गनर विपिन गंभीर रूप से घायल हो गये थे।  इस सम्बन्ध में थाना मुरादनगर पर मु0अ0स0ं 624/16 धारा 147/148/149/307/120 बी भादवि एवं 7 क्रि0लाॅ0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत है।  घटना के अनावरण एवं अपराधियोें की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश से सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी थी,  जिसके अनुपालन में श्री अमित पाठक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 उ0प्र0 लखनऊ एवं  श्री हिमांशु कुमार, पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 पश्चिमी गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार श्री राजकुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 पश्चिमी गौतमबुद्धनगर के पर्यवेक्षण मेें टीमें गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा जनपदीय पुलिस के सहयोग से दिनांक 16-08-2016 को थाना मुरादनगर क्षेत्र से घटना मेें शामिल 04 अभियुक्तगण (राम कुमार उर्फ राम, निशान्त भदौरिया, राहुल त्यागी, जितेन्द्र उर्फ पोपे) को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे  पूछताछ पर घटना मेें शामिल अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई थी।  इसी क्रम मेें अभिसूचना संकलन की कार्यवाही जारी रखते हुए घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु सतत् प्रयास किये गये, जिसके परिणामस्वरूप दिनांकः 19-08-2016 व 23-2016 को इस घटना में शामिल 03 इनामी अपराधियों को गिरफतार किया गया था। 
इसी क्रम में दिनंाक 30-08-2016 को थाना मुरादनगर क्षेत्र से उक्त घटना के मुख्य अभियुक्त एवं 15 हजार रूपये के इनामी अपराधीमनीष उपरोक्त कोमुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त मनीष से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि 11 जून 1999 को मनीष के पिता सुरेश दीवान की दिल्ली मेें हत्याकर दी गयी थी।  इस सम्बन्ध मेें थाना शकरपुर, दिल्ली मेें अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमेें ब्रजपाल तेवतिया को भी नामजद किया गया था।  विवेचना के उपरान्त इस अभियोग मेें अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। परन्तु मनीष अपने पिता की हत्या के लिए ब्रजपाल तेवतिया को ही दोषी मानता था। इसी रंजिश के कारण मनीष ने करीब 04 माह पूर्व ब्रजपाल तेवतिया की हत्या करने का मन बना लिया था तथा उसने अपने ताऊ के लडके मनोज एवं उसके साले संसार सिंह के समक्ष अपनी इस योजना को उद्घाटित किया।  इन दोनो ने मनीष की इस योजना में  साथ देने का वायदा किया। इसके बाद मनीष ने ब्रजपाल तेवतिया की हत्या करने के लिए एक गैंग तैयार किया और इस गैंग में मनीष ने अपने साथ अपनेे ताऊ के लड़के मनोज तथा निशांत उर्फ जीतू, राहुल त्यागी, राम सिंह उर्फ रामकुमार, जितेन्द्र उर्फ पोपे, अभिषेक, बब्बल उर्फ योगेन्द्र ठाकुर तथा गौरव को सम्मिलित किया।  मनोज के माध्यम से पेशेवर शूटर अरूण कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जखैता, बुलन्दशहर हाल पता मिनाक्षीपुरम मेरठ से सम्पर्क किया तथा बिट्टू के ही माध्यम से दूसरा शूटर पहलवान को बुलाया गया।  ब्रजपाल तेवतिया की हत्या के षड़यन्त्र के सम्बन्ध में मनीष, मनोज व संसार सिंह के द्वारा मेहरौली में बैठकर समय≤ पर वार्ता भी की जाती थी जिसमें उसके गैंग के सभी सदस्य उपस्थित रहते थे। मनीष अपने गैंग के उपरोक्त सदस्योें के साथ ब्रजपाल तेवतिया को जान से मारने के लिए करीब चार महीने से प्रयासरत था और उसने बुलटप्रुफ गाडी पर भी हमला करने की योजना बनाई थी।  इसलिए मनीष द्वारा बुलटप्रुफ गाड़ी का शीशा हथौडा अथवा कुल्हाडी से तोड़कर फायरिंग करने की योजना बना ली गयी थी। ब्रजपाल सिंह तेवतिया को जान से मारने के सम्बन्ध मेें रैकी नियमित रूप से माह जुलाई से रामसिंह उर्फ रामकुमार, बब्बल तथा निशान्त द्वारा स्कूटी (जो निशान्त की थी) से की जा रही थी तथा इन तीनोें व्यक्तियोें द्वारा ब्रजपाल तेवतिया की हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही थी। इस घटना को कारित करने के लिए मनीष ने मनोज एवं संसार सिंह के साथ मिलकर स्वचालित हथियारोें, जो सुरेश दीवान के समय से ही परिवार के पास थे तथा राकेश हसनपुरिया गैंग से सम्बन्धित हथियार थे, का इन्तजाम किया।  लगभग चार माह पूर्व ए0के0-47, कारबाइन तथा काफी मात्रा में कारतूस पूर्व योजना के तहत मनोज के माध्यम से संसार सिंह के पास से मनीष के पास भेजे गये।  इसके अतिरिक्त दो 30 बोर की पिस्टल भी मनोज ने मनीष को उपलब्ध कराई थी और मनोज ने कुछ और कारतूस शेखर रजापुर के माध्यम से मनीष को उपलब्ध कराये थें। घटना से लगभग एक माह घटना में प्रयोग हेतु फाॅरच्यूनर गाड़ी गौरव के माध्यम से पिन्टू उर्फ विपिन बलवन्तपुर जनपद बुलन्दशहर से एक लाख रूपये में खरीदी गई थी। माह जुलाई से ही विभिन्न तारीखों पर राम सिंह, निशान्त एवं बब्बल को ब्रजपाल तेवतिया के आस-पास रैकी करने के लिए भेजा जाने लगा था। दिनंाक 10-08-2016 को राम सिंह द्वारा रैकी करते समय तेवतिया के निकलने की बात फोन के माध्यम से मनीष को बताई गयी थी। इस पर मनीष फाॅरच्यूनर कार से अपने साथी निशान्त भदौरिया निवासी उपरोक्त, अभिषेक गूर्जर निवासी लोनी, गौरव गूजर्र निवासी ग्राम राजपुर, ग्रेटर नौएडा, मनोज चैधरी निवासी मेहरौली, बब्बल उर्फ योगेन्द्र ठाकुर निवासी राजनगर एक्सटेंशन, अरूण कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जखैता, बुलन्दशहर तथा पहलवान निवासी अज्ञात के साथ ब्रजपाल तेवतिया की गाड़ी का पीछा किया गया था, परन्तु मुरादनगर में उक्त गाड़ी आगे निकल जाने के कारण घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका था। इसके बाद दिनांक 11.08.2016 को पुनः राम सिंह द्वारा की गई रैकी के आधार पर मनीष चैधरी फाॅरच्यूनर कार में निशान्त भदौरिया, अभिषेक गूर्जर, गौरव गूर्जर, बब्बल उर्फ योगेन्द्र, अरूण उर्फ बिट्टू व पहलवान ब्रजपाल तेवतिया के काफिले के पीछे-पीछे मुरादनगर तक गये। राम सिंह स्कूटी पर था तथा ब्रजपाल तेवतिया के मूवमेन्ट की जानकारी मोबाईल द्वारा कार में सवार अपने साथियों को निरन्तर दी जा रही थी।  ब्रजपाल तेवतिया पहले मुरादनगर कस्बे में एक कार्यक्रम में गये एवं इसके पश्चात रावली रोड़ पर एक तेहरवी के कार्यक्रम में सम्मलित होने गये। इसी दौरान फाॅरच्यूनर कार में सवार उसके अन्य साथी रावली रोड़ टेलीफोन एक्सचेन्ज के सामने आकर घात लगाकर बैठ गये। उक्त फाॅरच्यूनर कार निशान्त भदौरिया चला रहा था। ब्रजपाल तेवतिया के कार्यक्रम से चलने की सूचना राम सिंह ने अपने साथियों को दी।  गाड़ी समीप आने पर निशान्त ने फाॅरच्यूनर कार को ब्रजपाल तेवतिया की स्काॅर्पियों के सामने लगा दिया। सभी कार सवार बदमाशों ने ए0के0-47 व स्वचालित हथियारोें से अन्धाधुन्ध फायरिंग करके हमला कर दिया तथा मौके से मेरठ की ओर भाग निकले। मुरादनगर नहर के किनारे से अन्दर जाकर फारच्यूनर गाड़ी को सुनसान इलाके में छोड़कर अपने हथियारों को अपने बैग में रखकर पुनः मेरठ रोड़ पर आ गये थे।  वहां से टेम्पो में बैठ कर मोदीनगर में अपने परिचित के यहां शरण पाने के उद्देश्य से जा रहे थे। इसी दौरान मोदीनगर में पुलिस की चैकिंग देखकर आॅटो से उतर कर अपने हथियारों का बैग लेकर भागे, परन्तु पुलिस द्वारा पीछा किये जाने पर हथियारों का बैग छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गयें। फरारी के दौरान मुख्य अभियुक्त मनीष घटना करने के उपरान्त इटावा, मुजफ्फरनगर, देहरादून, झांसी, व मध्य प्रदेश में छिपकर रह रहा था। गिरफतार अभियुक्त को थाना मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद में दाखिल कर उसके विरूद्ध अ0सं0-657/16 धारा-307भादवि व अ0सं0-658/16 धारा-25/30आम्र्स एक्टपंजीकृत कराकर विधिक कार्यवाही कराई जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.