बीजेपी की ओबीसी मोर्चा ने राजनाथ से की मुलाकात, महत्वपूर्ण बिंदु पर की चर्चा

Ten News Network

Delhi: विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेकों ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए हैं, जिनसे कई दशकों से आम जन-मानस की इच्छाऐं व आकाक्षायें पूर्ण हुई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा सैनिक स्कूलों में अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के साथ-साथ इस बार के आम बजट में 100 नये सैनिक स्कूल खोलने का प्रावधान भी किया गया है, जिससे आने वाले समय में ओबीसी समाज के विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

इस सन्दर्भ में आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण जी के नेतृत्व में एक विशेष प्रतिनिधि मंडल ने माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और ओबीसी समाज के कल्याण के लिए उनके द्वारा उठाये गए क़दमों पर उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस प्रतिनिधि मंडल में दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पाल, राहुल कोवा, डॉ पार्थसारथी गारु, ओबीसी मोर्चा के कार्यालय सचिव संजय कुमार, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रमोद पहलवान एवं रविकांत शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.