उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारियां, बीजेपी नेता सुनील बंसल ने ली बैठक
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा के सेक्टर 6 स्थित एनईए सभागार में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई , जिसमें मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के संघठन महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल उपस्थित रहे।
इस बैठक में नोएडा विधायक पंकज सिंह, नोएडा प्रभारी मुंशी लाल गौतम, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और सभी ज़िला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्ष साथ ही मंडल प्रभारी मौजूद रहे। इस बैठक में सुनील बंसल ने आगामी चुनाव को देखते और साथ ही संघठन के सेवा कार्यों की समीक्षा करी , साथ ही आने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
इस बैठक में तय किया गया कि आने वाले सप्ताह में 1 अगस्त से 5 अगस्त तक सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी। साथ ही 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी विधानसभाओं की बैठक की तैयारी होगी। जिसमें सभी मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजक और प्रभारी मंडल मंत्री आदि उपस्थित रहेंगे। साथ ही सबसे ज़रूरी बूथ सत्यापन का कार्य होना है और हर बूथ पर पन्ना प्रमुख की संरचना भी की जाएगी।
25 सितम्बर दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर सभी मंडल में बैठक और विधान सभा पर बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष साथ ही बीएलओ को मिलाकर सभी मंडलों का सम्मेलन 2 अक्टूबर तक होगा। इसके साथ ही 5, अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण अन्न योजना से राशन वितरण का शुभारम्भ किया जाएगा। जो सभी केंद्रों पर शुरू होगा।

साथ ही बैग डिस्ट्रिब्यूशन जिसमें सूखा राशन और आदि सुविधा के समान होंगे उनका वितरण भी शुरू किया जाएगा। जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। आगामी कार्यों में हेल्थ वालंटीर्ज़ की ट्रेनिंग और प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी होगा। जो कोरोना की तीसरी लहर के चलते कोरोना से लड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता तयार हो सकें। साथ ही क्षेत्र में चल रहे वैक्सिनेशन अभियान को भी और ज़ोरों से शुरू करने के लिए भी कहा गया है। चुनाव को देखते हुए आने वाले समय में भाजपा 100 से ज़्यादा अभियान शुरू करेगी।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया के आज भाजपा सबकी पार्टी बनकर उभरी है, जिसमें हर वर्ग और हर जाति के लोग को जोड़ने का कार्य होता है। क्षेत्र की सभी मोर्चों और टीमों में हर वर्ग और जाति का समावेश है , इसीलिए आज भाजपा सबकी पार्टी बनकर उभरी है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के लिए पूर्ण रूप से लगने का आह्वान किया और पुनः नोएडा विधानसभा पर भाजपा की जीत का संकल्प लिया।