ग्रेटर नोएडा : बीजेपी कार्यकर्ताओं की दबंगई , महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़

Rohit sharma / Harinder Singh

ग्रेटर नोएडा में आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जहां पर एक तरफ जोर शोर से स्वागत किया गया , वहीं पर उनकी दूसरी तरफ जेपी नड्डा का स्वागत में लोग दबंगई और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। पहले तो एक कार्यकर्ता ने महिला पुलिस कर्मी से छेड़छाड़ कर दी उसके बाद कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर पुलिस से ही भीड़ गए।

जेपी नड्डा की सुरक्षा को तोड़कर कार्यकर्ता पहले तो खुद नियम कानून तोड़ रहे हैं फिर पुलिस को कानू सीखाते रहे और सरेआम कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। फ़िलहाल छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान एक कार्यकर्ता महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करता है और फिर जब पुलिस उस आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लेती है तो कार्यकर्ता अपने पार्टी का रौब दिखाते हुए किस तरह से पुलिस के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करते है ये आप तस्वीरों में साफ़ देख सकते है ।

किस तरह से मीडिया के कैमरे को बंद किया जा रहा है। दरसल ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे के ज़ीरो पॉइंट का है , जहा पर भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष का स्वागत होना था जिसको लेकर सेकड़ो की तादात में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे ।

तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं किस तरह से महिला पुलिसकर्मी यह कह रही कि मेरे साथ एक बीजेपी कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ की है लेकिन कुछ दबंग कार्यकर्ता इस मामले को दबाने के लिए पुलिस से गाली गलौज कर रहे हैं। और वहीं दूसरी तरफ जब मीडिया ने इसे रिकॉर्ड करना चाहा तो उनके मोबाइल छीने और बदतमीजी भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.