एमसीडी उपचुनाव में जीत के बाद बोले केजरीवाल, ये तो एक ट्रेलर है , जनता ने दिखाया नतीजा

Ten News Netwwork

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली में हुए एमसीडी के उपचुनाव में 5 सीटों में से 4 सीट जीतने के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया , साथ ही उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

 

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि ये तो एक ट्रेलर है। इससे पहले नगर निगम उपचुनाव के नतीजों पर दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया , सबको बधाई।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह जीत दिखाती है कि जनता आम आदमी पार्टी के काम से खुश है। 2015 में हम 70 में से 67 सीट जीते, 2020 में हम 70 में से 62 सीट जीते और अब एमसीडी के उप चुनाव में पांच में से चार सीट देकर जनता ने बता दिया है कि वह हमें लगातार काम करते देखना चाहती है। जबकि भाजपा की 0 सीट ये बताती है कि लोग उनसे नाराज हैं।

लोग भाजपा के एमसीडी के 15 वर्ष के शासन से बेहद नाराज थे कि उन्होंने भाजपा को एक भी सीट नहीं दी। भाजपा ने दिल्ली में सिर्फ कूड़ा फैलाया है, यह इतना भ्रष्टाचार में लिप्त है कि लोग इसे दिल्ली का सबसे भ्रष्ट विभाग बुलाते हैं। आप को वोट देकर लोगों ने बताया है कि वह चाहते हैं कि आप एमसीडी में भी अच्छा काम करे।

 

 

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को अच्छा नहीं लगा जब भाजपा ने हमसे 13000 करोड़ रुपये मांगे। जितने भी पैसे देने थे वो दिल्ली सरकार ने दिए लेकिन वो और पैसे मांगते रहे और जनता को ये अच्छा नहीं लगा। वो सरकार जो अपने सफाई कर्मचारियों को पैसा नहीं दे सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 

 

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आप ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी।

 

उपचुनाव में 4 सीटें जितने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों ने हम पर अपना भरोसा जताया है। वे भाजपा से ऊब चुके हैं और ये चुनाव इसी का इशारा हैं।” सिसोदिया ने विश्वास दिखाते हुए कहा, “2022 के नगर निगम चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।”

 

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है।

आप पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये तो सेमीफाइनल था , जो आप पार्टी जीत चुकी है , आने वाले एक साल बाद फाइनल एमसीडी का चुनाव होगा , जिसमे आप पार्टी जीतकर अपना परचम लहेराहएगी , क्योंकि बीजेपी ने एमसीडी को सिर्फ लूटा है , कोई काम नही किया।

 

जीत के बाद आप की विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि अब यह तय हो चुका है कि अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव में आप को ही जीत मिलेगी।

 

आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक का कहना है कि ये 2022 को होने वाले एमसीडी चुनाव का सेमीफ़ाइनल था, जिसे आम आदमी पार्टी जीत चुकी है. आप का दावा है कि यही नतीजे वो एमसीडी चुनावों में भी दोहराएगी. आप नेताओं का दावा है कि मुख्य चुनाव में उसे एकतरफा जीत मिलेगी. विरोधी पार्टियों का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.