दिल्ली हिंसा पीड़ितों को लेकर मनोज तिवारी का बयान , आर्थिक मदद और राशन देगी भाजपा

Rohit Sharma / Harinder Singh

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित लोगों की मदद भारतीय जनता पार्टी करेगी। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने इस मामले में राहत एवं जांच समिति बनाई थी। इसके लिए जो टीम बनाई गई है वह टीम हिंसा प्रभावित इलाके में जाएगी। बेघरों और जरुरतमंदों को राशन (आटा-चावल, दाल और अन्य) खाद्य वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

मनोज तिवारी ने कहा कि यह मदद दिल्ली भाजपा की टीम की तरफ से किया जाएगा। पीड़ितों को पांच-पांच हजार रुपये भी दिया जाएगा। इस राशि का उपयोग लोग सब्जी और अन्य जरुरत की वस्तुओं की खरीददारी के लिए कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधुड़ी और सांसद गौतम गंभीर भी प्रभावित इलाकों में जाएंगे। बता दें कि हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान हुआ है। उपद्रवियों घरों और स्कूलों में भी नुकसान पहुंचाया है। हिंसा में अब तक करीब 50 लोग मर चुके हैं। जबकि कई लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रही है।

उधर, हिंसा पीड़ितों के दिल्ली सरकार ने राहत शिविर तैयार किए हैं। इसके अलावा मुआवजे का काम भी तेजी से चल रहा है। पीड़ितों की सभी समस्याओं का हर जल्द समाधान होगा। यह बातें मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कबीर नगर, कर्दमपुरी, ज्योति नगर, सुभाष मोहल्ला, उत्तरी घोंडा क्षेत्र में दंगा पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात के दौरान कहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.