फर्जी स्कूल बेखौफ संचालित .
प्रशासन की ढुलमुल नीति के चलते प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है। जिले के विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने की व्यवस्था करने के लिए शिक्षा विभाग कटिबद्ध है। उसके बावजूद जनपद में फर्जी स्कूल बेखौफ संचालित है। ऐसे में शिक्षा विभाग ना तो फर्जी स्कूलों के खिलाफ ही कार्रवाई कर पा रहा है। और ना ही प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था ही सुचारू रूप से संचालित कर पा रहा है। गौरतलब है कि बरौला में बगैर मान्यता के चल रहे आरसीजे स्कूल में हुए हादशें के बाद फर्जी स्कूलों को बंद कराने का अभियान प्रशासन द्वारा छेडा गया।जिसमे अभियान चलाकर फर्जी स्कूलों को बंद कराया था।जब कुछ समय के लिये इन स्कूलो बंद कर दिया था ओर अब ये सभी स्कूल धडल्ले से चल रहे है ओर शिक्षा विभाग इन स्कूलो को बंद करने का दावा कर रहा है।
Comments are closed.