फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनायी चार साल की सजा.
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मारपीट के एक मामले में आरोपियों के प्रभाव में आकर गवाहों के बयान बदलने के बाद भी 5 लोगों 4 साल की सजा के साथ 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। कोतवाली रबूपुरा के मोहम्मदपुर जादो गांव निवासी कोमल, बीरम, बाबू, शम्भूदयाल और राजकुमार 7 जुलाई 2012 को अपने घर के पास चबूतरे पर बैठे हुए थे। आरोप है कि गांव के ही गनेश, राहुल, मुनीश, राजू और कालू लाठी, डंडे और सरिया से लैस होकर आए और मारपीट कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रबूपुरा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की गई। कोर्ट में कोमल का 3 बार बयान दर्ज किया गया और हर बार उसने आरोपियों के खिलाफ बयान दिया। जबकि बाबू व शम्भूदयाल आदि आरोपियों से प्रभावित हो गए और उनके पक्ष में बयान दिए। सरकारी वकील मनोज तेवतिया ने बताया कि कोमल से क्रॉस सवाल किए, जिसमें उसने पूर्व में 3 बार दिए गए अपने बयान को सही माना। बीना चैधरी की कोर्ट ने गवाह कोमल के आरोपियों के प्रभाव में आकर बयान बदलने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसके बाद गवाह ने कोर्ट में माफी मांगी। सरकारी वकील मनोज तेवतिया ने बताया कि कोर्ट ने मेडिकल साक्ष्य, बहस और पूर्व के बयानों को आधार बनाते हुए पांचों आरोपियों को 4 साल की सजा सुनाया है। सभी आरोपी जमानत पर रिहा थे, जिनकी जमानत रद्द करके जेल भेज दिया ।
Comments are closed.