‘नहीं रहे ऋषि कपूर’, इरफान के बाद हिन्दी सिनेमा को एक और झटका
Abhishek Sharma
Noida (30/04/2020) : बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए… ऋषि कपूर चले गए…मैं खत्म हो गया हूं!’
ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे हैं। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।
पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त
ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है।मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे।
इससे पहले बीते दिन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार इरफान खान की भी मृत्यु हो गई। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखरी सांस ली।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.