नोएडा : समाजसेवी स्व. सुरेश तिवारी की पुण्य तिथि पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Ten News Network

आज सेक्टर 31 रोटरी क्लब में ब्राह्मण समाज सेवा समिति नोयडा के तत्वावधान में समाजसेवी स्व. सुरेश तिवारी की पुण्य तिथि के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

जिसमें नोएडा के तमाम संगठनो ने बढ़चढ़कर भाग लिया एवं 280 लोगों के रजिस्ट्रेशन किया जिसमें टेस्ट के बाद 78 लोग रक्तदान के लिए फिट पाए गए और उन्होंने रक्तदान किया।

 

कार्यक्रम में  विधायक पंकज सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह,बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ से कुलभूषण शर्मा, नवरत्न फाउंडेशन से अशोक श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ठाकुर मानसिंह शनि मंदिर अध्यक्ष, के के जैन सेक्रटरी फोनरवा, महेश सक्सेना सेक्रटरी नोयडा लोकमंच, ब्रिगेडियर अशोक हक़, प्रवीन अग्रवाल, हरीश सब्बरवाल, चमन अवाना जिलामंत्री, मुक्तानंद शर्मा प्रधान जी, रमन कुमार , पवन यादव ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष एस एन मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.