रक्तदान शिविर: मारवाड़ी युवा मंच, नोएडा.

मारवाड़ी युवा मंच, नोएडा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 फ़रवरी को सुबह 9.30 बजे से 2-3 बजे तक, सलोरा विहार, सेक्टर 62 (फोर्टिस अस्पताल के पास) में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं कैंसर जागरूकता शिविर लगा रहा हैं।
शिविर में नई और अलौकिक ऊर्जा प्रदान करने हमारे मंच के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष “श्री रवि अग्रवाल जी” हमारी शाखा के विशेष अनुरोध पर  नोएडा पधार रहे हैं। हमारी शाखा की ओर से “श्री रवि अग्रवाल जी” का अभूतपूर्व सम्मान किया जायेगा।
शिविर में मंच सदस्यों को उत्साहित करने के लिए अपने क्षेत्र की विधायिका “श्रीमती विमला बॉथम” मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी और अपने कर कमलों द्वारा शिविर का उद्घाटन करेंगी।
कैंसर के बारे में फोर्टिस अस्पताल के जाने-माने ओंकोलॉजिस्ट “डॉ मनीष सिंघल” हम सभी को जागरूक करेंगे और हमें कैंसर से बचने के उपाय बतायेंगे।
स्वास्थ्य जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों की टीम अपनी निःशुल्क सेवा प्रदान करेगी।
हम सभी में एक नयी जान फूंकने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं

Comments are closed.