नेवी के रिटायर्ड कमांडर से बदमाशो ने लूटी स्विफ्ट कार

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नोएडा के बिल्डर्स एरिया से नेवी के रिटायर्ड कमांडर को दो बदमाशों ने गन पाइंट पर लेकर बंधक बना कर स्विफ्ट कार लूट ली।मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर पी-3 स्थित जलवायु विहार सोसायटी में अशोक सिंह मयपरिवार के साथ रहते हैं। वह नेवी के रिटायर्ड कमांडर हैं। वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद फैमिली के साथ यहीं रहने लगे है । उनके दोस्त कैप्टन पी.के. सिंह ने बताया कि मंगलवार कि रात 9 बजे वह अपनी कार स्विफ्ट  में सवार होकर यथार्थ अस्पताल के पास एक एटीएम से पैसा निकालने के लिए गए थे। जैसे ही उन्होंने कार को पार्क किया, तभी दोनों तरफ से दो बदमाश उनकी कार के पास पहुंचे और गन पाइंट पर ले लिया। बदमाश कार में बैठ गए और उन्हें ड्राइविंग सीट से पीछे वाली सीट पर बैठा लिया। जब उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने तमंचे की बट से  पिटाई की। और बदमाशों ने पी-3 गोल चक्कर के पास कार से फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में एडमिट कराया है। सीओ फर्स्ट डॉ. अरूण कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.