छत पर खुलेआम फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज
Abhishek Sharma
Noida (03/08/19) : सुप्रीम कोर्ट के सख़्त आदेश के बाद भी खुले में हथियार लहराना, हथियार के साथ फोटो लगाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार नोएडा से मामला सामने आया है। जहां एक युवक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा के इलाहाबास गांव का है। जहां दिनदहाड़े लोगों में खौफ पैदा करने के लिए एक व्यक्ति फायरिंग कर रहा है। ऐसे में कैसे अपराध और भय-मुक्त यूपी बनेगा यह कहना बेहद कठिन है।
फिहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक सख्स खुलेआम पिस्टल से फायरिंग कर खुश हो रहा है, इसे न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का खौफ। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि युवक नोएडा थाना फेस-2 गांव इलाहाबास का रहने वाला है। जिसकी पहचना नवीन के रुप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि इसकी ओर से उतावलेपन और उपेक्षापूर्ण की गई फायरिंग से मानव जीवन संकट में डाला गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।