नोएडा की रक्षा गोपाल आई सीबीएसई नतीजों में अव्वल, खास बातचीत

ROHIT SHARMA

देश भर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के नतीजे आ गए है आपको बता दे की नोएडा के एमिटी स्कूल की आर्ट्स की छात्रा रक्षा गोपाल ने पूरे देश मे 99,6 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है।

वही आज रक्षा के पूरे परिवार में इस मौके पर खुशी की लहर है। वही दूसरी तरफ अगर हम बात करे तो रक्षा गोपाल ने इंग्लिश, पोलिटिकल साइंस, इकनॉमिक्स में रक्षा ने 100 में से 100 अंक हासिल किए है।रक्षा से बात करने पर उन्होंने बताया कि टॉप करने के लिए उन्होंने कोई खास शेड्यूल नही बनाया था उनको टॉप करने में स्कूल की प्रिंसिपल ओर परिवार के सहयोग से ऐसा हो पाया है। जब हमने पूछा कि आगे चलकर क्या बनना चाहेगी तो उनका कहना था इस बारे में उन्होंने कुछ सोचा नही है। वही रक्षा गोपाल के टॉप आने पर एचआरडी के मंत्री जावेड़कर ने रक्षा गोपाल को बधाई दी।

वही रक्षा के पिता का कहना है कि पढ़ाई के दौरान उन्हीने अपनी बेटी पर पढ़ने को लेकर कोई दबाव नही बनाया था अपनी बेटी के इस मुकाम को हासिल करने को लेकर रक्षा के पिता का कोई ठिकाना नही है। वही रक्षा की प्रिंसिपल भी इस मौके पर काफी खुश दिखाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.