बोर्ड एग्जाम को नकल विहीन कराने के लिए नहीं लगे सीसीटीवी

यूपी बोर्ड एग्जाम को नकल विहीन बनाने के लिए प्रदेश सरकार की मंसा कामयाब होती दिखाई नही दे रही है। एग्जाम शुरू होने में सिर्फ 42 दिन बचे हैं। लेकिन जिले में बनाए गए 51 परिक्षा केंद्रों में से एक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू तक नही हुआ हैं। जिले के अधिकारी और स्कूल प्रिंसिपल फंड का रोना रो रहे हैं। सरकार ने भी किसी तरह का फंड स्कूलों के लिए जारी नही किया हैं। प्रदेश सरकार ने दिसंबर में यूपी बोर्ड एग्जाम में नकल रोकने के लिए सभी परिक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश डीआईओएस और स्कूल मैनेजमेंट के लिए जारी किया था। प्रदेश सरकार की मंसा थी की सीसीटीवी कैमरे लगने पर प्रदेश में नकल माफियाओं पर नकेल कसी जा सकेगी और पारदर्शिता से एग्जाम हो सकेंगे। लेकिन प्रदेश सरकार की मंशा और निर्देश का पालन होता दिखाई नही दे रहा हैं।

Comments are closed.