प्रदूषण पर एक्शन में आया केंद्र, पर्यावरण मंत्रियों की आज होगी इमरजेंसी बैठक

Ten News Network

New Delhi: प्रदुषण की मार झेल रही दिल्ली को अभी कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और राज्यों को चेतावनी दी कि वह मंगलवार शाम तक कुछ ठोस उपाय करें। अब इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने आज कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की बैठक बुलाई है। ये बैठक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बुलाई गई है।

आपको बतादें की कमीशन के चेयरमैन एमएम कुट्टी और पर्यावरण सचिव आरपी गुप्ता बैठक में मौजुद रहेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के पर्यावरण मंत्रालय से जुड़े अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं, बुधवार को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले पॉल्यूशन की रोकथाम की रणनीति तैयार की जाएगी।

आपको बतादें की पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने विदेश दौरे से लौटते हीं एक आपात बैठक की जिसमे उन्होंने पर्यावरण मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ दिल्ली के प्रदूषण के हालात पर फीडबैक लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.