प्रधानमंत्री आज करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, दिखेगा मिराज-सुखोई का जलवा

Ten News Network

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी लॉकहिड मार्टिन सी-130 हेरकयूलिस से दोपहर डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। आपको बतादें की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे योगी आदित्यनाथ का मेगा प्रोजेक्ट है। वहीं, जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के भाषण के बाद करीब आधे घंटे का एयर शो भी होगा। जिसमें देश के फाइटर जेट अपने देश का दम ख़म दिखायेंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर बने रन-वे पर इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान एयर-शो के जरिये अपने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर में कुरेभार गांव के पास 3.2 किलोमीटर लंबा रन-वे बनाया गया है। फाइटर एयरक्राफ्ट सुखोई, जगुआर और मिराज फ्लाईपास्ट करेंगे। दोपहर 2.40 बजे एयर शो शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश को चुनाव से ठीक पहले योग सरकार बड़ी सौगात दे रही है। 341 किलोमीटर लम्बे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बनाने में क़रीब 22 हज़ार 495 करोड़ रूपये खर्च हुए है। इस हाईवे से राज्य के नौ ज़िले लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आज़मगढ़, मऊ और ग़ाज़ीपुर को जोड़ा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.