दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 42577 लोगों का किया चालान

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत 14 अप्रैल तक 2044 मामले दर्ज किए हैं। नाइट कर्फ्यू व कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 18,329 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस ने 10 अप्रैल से लेकर अब तक करीब 42,577 लोगों के चालान किए हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली के पुलिस आयुक्त बंदोबस्त का जायजा लेने के लिए रात खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने पिकेट लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की। साथ ही, नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए।

 

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव रात 10 बजे सबसे पहले खान मार्केट पहुंचे। मार्केट को बंद कराया जा चुका था। इसके बाद वे निजामुद्दीन, लाजपत नगर, कालकाजी, भैरो मंदिर, हौजखास, अरविंदो मार्ग, एम्स, राजौरी गार्डन, जखीरा फ्लाईओवर, झंडेवालान मंदिर, पहाड़गंज, दिल्ली गेट और तुर्कमान गेट गए।

 

उन्होंने यहां पुलिसकर्मियों से बात की। उन्होंने उन्होंने पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को डबल मास्क लगाने की सलाह दी। नाइट गश्त के दौरान पुलिस आयुक्त ने मीडिया के माध्यम से लोगों से आग्रह किया कि बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही घरों से निकलें।

 

तभी वे परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे। कोई बाहर से दिल्ली में आ रहा है तो उसे टिकट दिखाकर साबित करना होगा कि वह रात के समय दिल्ली क्यों पहुंचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.