बढ़ते कोरोना के केस को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल कर सकते है बड़ा ऐलान, शुरू हुई बैठक

Ten News Network

नई दिल्ली :– कोरोना महामारी का प्रकोप अब दिल्ली में भी तेजी से बढ़ रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी नई पाबंदियां लगाने पर विचार किया जा रहा है।

 

 

कोरोना महामारी के बिगड़ते हालात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे दिल्ली के एलजी के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री कोरोना पर लगाम लगाने की रणनीति पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे।

 

 

 

वही इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल आज दोपहर एक बजे कोरोना से लड़ाई की रणनीति और नई पाबंदियों के बारे में लोगों को बताएंगे।

 

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर से एक ट्वीट किया गया, जिसमें जानकारी दी गई कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम आज सुबह 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ समीक्षा बैठक में चर्चा करेंगे. इसके बाद वो 12 बजे स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी कोरोना की वर्तमान स्थिति पर बैठक करेंगे।

 

 

 

बता दे कि दिल्ली में कल 17,282 मामले सामने आए और हमने लगभग 1.2 लाख जांच भी की. मामलों की संख्या तेजी से हर दिन बढ़ रही है और संक्रमण के प्रसार में कोई कमी नहीं आई है। लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में रोजाना 70-80 मरीज भर्ती हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.