नॉलेज पार्क 1 में हुआ चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन, रोगियों की रही भीड़

Abhishek Sharma

Greater Noida (19/11/18) : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-1 में न्यूस चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर आर्च  बिशप डायोसिस आगरा के अल्बर्ट डिसूज़ा, डॉ. एच एम कैंसल भूतपूर्व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, गाज़ियाबाद, शारदा यूनिवर्सिटी के जॉइंट रजिस्ट्रार अजित सिंह, उत्तर प्रदेश डायबिटीज के चेयरमैन डॉ. सौरव उपस्थित रहे।

आर्च बिशप ने हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान डॉ. अल्बर्ट डिसूज़ा ने लोगों प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने के लिए
कहा दुखी लोगों निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश में कुष्ठ रोग को समाप्त माना गया है, अगर कोई रोगी आता है तो उसकी ईश्वर की सेवा समझकर सेवा करनी चाहिए।
इस दौरान रोगियों को मधुमेह, ब्लड प्रेशर के साथ कई अन्य जांचो में छूट दी गई, जिसके चलते रोगियों की कतार लगी रही और डॉक्टरों ने लोगों का इलाज और चेक अप किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.