यूपी : आगरा पुलिस लाइन का रसोईया पाया गया कोरोना पॉजिटिव

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन चुके आगरा में मरीजों की संख्या 360 पहुंच गई है। हालात दिन प्रतिदन बेकाबू हो रहे हैं। आगरा में कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच आगरा पुलिस लाइन में खाना बनाने वाले (फॉलोअर) में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

आगरा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि यह फॉलोअर पुलिस लाइन में करीब 90 स्टाफ सदस्यों के लिए खाना बनाता था। इन सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में ही क्वॉरंटीन किया गया है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक फॉलोअर के कॉन्टैक्ट में आने वाले सभी पुलिस कर्मियों के सैंपल्स कोविड-19 टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। कॉन्टैक्ट लिस्ट तैयार की जा रही है। इस बीच आगरा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

बीते शुक्रवार शाम तक 13 नए मामलों के साथ आगरा में कोरोना मरीजों की ​संख्या 348 पहुंच गई थी। शनिवार सुबह 12 नए मामले रिपोर्ट हुए और संख्या बढ़कर 360 पहुंच गई है।आगरा में कोरोना वायरस से अब तक 8 मौतें हो चुकी हैं जबकि 30 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.