दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लगाया स्टाल, इन मुख्य परियोजनाएं को किया प्रदर्शित

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के प्रगति मैदान में रविवार से शुरू हुए ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी उत्तर प्रदेश पवेलियन में अपना स्टॉल लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने इस पवेलियन का रविवार को शुभारंभ किया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के स्टॉल का जायजा लिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने स्टॉल में प्रदर्शित परियोजनाओं के बारे में चीफ सेक्रेटरी को जानकारी दी।

दो हफ्ते तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में लगे स्टाल में प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा की सभी बड़ी परियोजनाओं को प्रदर्शित किया है। ग्रेटर नोएडा के स्टॉल में आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई है। मुख्य सचिव ने ग्रेटर नोएडा के स्टॉल की सराहना की। सीईओ ने मुख्य सचिव को बताया कि ग्रेटर नोएडा वर्तमान में औद्योगिक निवेश का केंद्र तो है ही, भविष्य में और भी बड़ा हब बनकर उभरेगा। प्लानिंग के लिहाज से भी ग्रेटर नोएडा देश के अन्य किसी भी शहर से बिल्कुल अलग है। सीईओ ने ट्रेड फेयर में आ रहे निवेशकों से ग्रेटर नोएडा के स्टॉल का भ्रमण करने और सेल्फी लेने की भी अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.