CITU WORKERS AND LABOURERS PROTESTED TO PRESS FOR CHARTER OF DEMANDS FROM CENTRAL GOVT

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा में ट्रेड यूनियन की हडताल का असर देखने को मिला तमाम मजदूर संड़कों पर उतरे और तमाम कंपनियों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई  ,श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के हक में मजदूर विरोधी बदलावों की सरकार की मुहिम के खिलाफ और न्यूनतम वेतन 20,000/- रूपया घोषित कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ये देशव्यापी हड़ताल है वही ज़िला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये है भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई गई है  नोएडा-गौतमबुद्धनगर, दिल्ली पूरे एन0सी0आर0का एक समान वेतन और तमाम मुलभुत सुविधाओं को लेकर आज मजदुर सड़को पर उतरे है इस हड़ताल में तमाम ट्रेड यूनियन एक साथ हो गई है ट्रेड यूनियन और मजदूरों की माने तो बढ़ती मंहगाई के साथ न्यूनतम वेतन 20,000/ प्रति मांह लागू होना चाहिए न्यूनतम वेतन न देने व श्रम कानूनों का उल्लंधन करने वाले मालिकों को सख्त सजा दी जाये, सभी स्थायी प्रकृति के कार्येा में ठेकेदारी समाप्त हो, ठेका मजदूरों को वही पक्का किया जाये, समान काम के लिए समान वेतन और महिला कामगारों के साथ हर प्रकार का भेदभाव समाप्त हो तथा आंगनवाड़ी आशा व स्कीम वर्कर को कर्मचारी घोषित करे, सभी के राशनकार्ड और प्रत्येक मजदूर परिवार को 2/- रूपये प्रति किलो की दर से प्रतिमाह 35 किलो अनाज तथा सस्ते दर पर चीनी तेल अन्य खाद्य सामग्री मिले तथा आवास की व्यवस्था हो,पूरे वेतन/मुनाफे पर बोनस और ग्रेच्युटी की सीमा में बढ़ोत्तरी हो व सबको पेंशन मिले, झुग्गी, मजदूर बस्ती/कालोनी व गांव में बिजली, पानी, सफाई, सीवर, नाली पक्के रास्ते, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सभी मूलभूत जन सुविधाएं उपलब्ध्पा कराई जाए और किसानों की मांगों का उचित समाधान हो, साथ ही मजदूरों, गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यओं को बढ़ते हमलों पर रोक तथा बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये ….

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=MOKzYSEU8K4&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.