स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनने के लिए नोएडा में वेंडरो के बीच आयोजित होगी प्रतियोगिता

ABHISHEK SHARMA

नोएडा :- स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021 में पहले स्थान पर आने के लिए इंदौर की तर्ज पर नोएडा के वेंडिंग जोन को भी साफ-सुथरा बनाया जाएगा। वेंडरों के बीच एक प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता जीतने वाले 100 वेंडर्स को चुना जाएगा। इनको स्वच्छता के प्रतीक का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

शहर में आधी-अधूरी तैयारियों के साथ काफी स्थानों पर वेंडिंग जोन शुरू हो चुके हैं। इन जगह अभी काफी गंदगी रहती है। वेंडर के रूप में रेहड़ी लगा रहा दुकानदार या ग्राहक, हर कोई गंदगी फैला रहा है। अब हर दुकान के सामने दो डस्टबिन रखने अनिवार्य कर दिए गए हैं।

इसी क्रम में वेंडरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के डीजीएम एस सी मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 वेंडर्स को चुना जाएगा।

इनको प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र उन्हें अपनी दुकान पर लगाना होगा, साथ ही नियमों का पालन करना होगा। ये वैंडर्स दूसरे वैंडर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। वेंडर्स लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.