बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे अयोध्या, थोड़ी ही देर विकास कार्यों की कर सकते हैं समीक्षा
Ten News Network
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुँचे, संभावनाएं जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन करके उनकी पूजा-अर्चना की और अयोध्या दौरे के दौरान वहां हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा हेतु एक बैठक में भी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि यह बैठक अयोध्या में राम कथा संग्रहालय में आयोजित की गई है । मुख्यमंत्री के दौरे को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10:30 बजे अयोध्या पहुँचे , जिसके बाद वह करीब 11:00 बजे रामलला के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना की।
थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा संग्रहालय में अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।
बैठक समाप्त होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे , वाराणसी में रात्रि विश्राम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 फरवरी को पुन: से अयोध्या पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करेंगे, इसके साथ साथ अयोध्या एवं सुल्तानपुर बॉर्डर पर थाना कुमारगंज के इदिलपुर गांव में हेलीपैड का निर्माण कार्य जारी है जो अयोध्या जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर पहुंच कर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा भी ले सकते हैं।