सीएम योगी पहुंचे गौतम बुद्धा यूनिवर्सिटी, छात्रों को कुछ देर में करेंगे सम्बोधित
ROHIT SHARMA / ASHISH KEDIA
ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विवि के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ करने के लिए पहुँच गए है । आपको बता दे की विवि के दस वर्षों के इतिहास में पहली बार होगा जब कुलाधिपति के रूप में मुख्यमंत्री विवि के शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया । साथ ही विवि के ऑडिटोरियम में उनके द्वारा थोड़ी देर में ढाई हजार विद्यार्थियों को संबोधित किया जाएगा , खासबात ये है की इसमें डेढ़ सौ विदेशी विद्यार्थी भी होंगे।
वही दूसरी तरफ इस कार्यक्रम में आधे घंटे के संबोधन में मुख्यमंत्री युवाओं में नई ऊर्जा व जोश का संचार करेंगे। उनके द्वारा विवि में गीता उपवन, सौर ऊर्जा संयंत्र व विवि के विद्यार्थियों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत की जाएगी।
वही इस कार्यक्रम मे पर्यावरण को देखते हुए हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गीता उपवन में लगभग साढ़े तीन हजार पौधे लगाए जाएंगे। ज्यादातर पौधे फलों के होंगे। विवि का वार्षिक बिजली का बिल लगभग दस करोड़ रुपये है। सौर ऊर्जा संयत्र शुरू होने से विवि को प्रतिवर्ष लगभग तीन करोड़ रुपये की बचत होगी। साइकिल योजना में हीरो कंपनी के करार के तहत विवि को 200 साइकिलें मिली हैं। विद्यार्थी एप के माध्यम से साइकिल का उपयोग करेंगे। आधे घंटे तक साइकिल उपयोग पर विद्यार्थी को पांच रुपये देने होंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व जीबीयू के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस और जिला प्रशसन द्वारा सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया था । दूसरे जिलों से पुलिस बल ग्रेटर नोएडा पहुंच गया है। आगरा, अलीगढ़ व मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगाई गई है। सुबह आठ बजे से ही सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात हो गए है ।