ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण किया, कहा-राष्ट्रधर्म को सबसे पहले रखें

Ten News Network

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा :– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सात जिलों के दौरे के कार्यक्रम के तहत आज गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के दादरी पहुंच कर मिहिर भोज इंटर कॉलेज में नवनिर्मित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया।

वह इंडिया एक्सपोमार्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए मिहिर भोज कॉलेज पहुंचे । ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सुबह से हो रही रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने नारे लगाकर योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, उत्तराखंड के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पण्डित, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने उनका स्वागत किया।

सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि गुर्जर समाज को नही बल्कि पूरे भारतीय समाज को गर्व की अनुभूति करनी चाहिए। महापुरुषों को कैद करने की जगह महापुरुषों को इतिहास में जगह देनी चाहिए ताकि लोग उनके बलिदान को जान सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश में गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग थे। हम जाति के बंधन में बंधे थे, हम संप्रदाय के बंधन में बंधे, कोई भी विदेशी आक्रांता आता था, वो हमारी बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था।

सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले कोई कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी, दुर्गा पूजा का त्योहार नहीं मनाने दिया जाता था। तब कोई विदेशी आक्रमणकारी तो यहां शासन नहीं कर रहा था, लेकिन आज के हालात बदले हैं. आज सभी व्यवस्था हो रही है. 2017 में हमारी सरकार बनने के तुरंत बाद अवैध बूचड़खाने को बंद करा दिया गया।

सीएम योगी ने कहा कि, राष्ट्रधर्म सबसे पहला धर्म होना चाहिए। अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई, तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे, इसलिए हमें राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखना होगा।

सीएम ने अपने संबोधन में तालिबान का जिक्र किया। वहां के हालातों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपनी गुलामी की एक वजह थी कि हम अलग अलग बातों को लेकर बंटे हुए थे। 9वी शताब्दी के दौरान कोई भी विदेशी शासक भारत नही आ पाया। सीएम योगी ने कहा कि ये सम्राट मिहिर भोज की हुकूमत थी। राजा मिहिर भोज शिव भक्त थे, महाराज सुहेल देव का नाम भी बहुत प्रसिद्ध है. इन महापुरुषों के इस बलिदान को भारत आगे नही बढ़ा पाया।

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व यूपी के साथ साथ गौतमबुद्ध नगर जिले का विकास बहुत तेजी हुआ है।आज के कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य लोगों को बहुत शुभकामनाएं देता हूँ कि जिसका जिसका इंतजार दादरी के निवासी कर रहे थे वह आज पूरा हो रहा है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दादरी पहुंच कर मिहिर भोज इंटर कॉलेज में नवनिर्मित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है, इस भूमिका में सबसे ज्यादा योगदान जिला गौतमबुद्ध नगर का है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार गौतमबुद्ध नगर समेत अन्य जिलों के बारे में चर्चा करते है, जिससे तेजी से विकास कार्य हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.