शहीदों के परिवारों की मद्द करने के उद्देश्य से 7 दिसम्बर को सशस्त्र झण्डा दिवस पर अधिक से अधिक धन जमा करायें जनपदवासीःडीएम
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीद सैनिकों के परिवारों की मद्द करना सभी जनपद वासियों का नैतिक दायित्व है। अतः 7 दिसम्बर को सशस्त्र झण्डा दिवस पर अधिक से अधिक दान कर शहीदों के परिवारों की मद्द करने के लिये आगे आये। इस अवसर पर दान में जो भी धनराशि जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कार्यालय ब्लाक सी सेक्टर 19 नोएडा में दी जाये उसकी रसीद आवश्यक रूप से प्राप्त कर ली जाये। श्री सिंह ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी आगामी 7 दिसम्बर को जनपद में झण्डा दिवस मनाया जायेगा और इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप झण्डें बॉटे जायेगें। झण्डे के बदले धनराशि दान स्वरूप प्राप्त कर सरकारी कोष में जमा होगी। उन्होनें बताया कि जमा धनराशि से भूतपूर्व शहीद सैनिकों के परिवारों के लिये संचालित कल्याणकारी योजनाओं संचालन कर उन्हें लाभ पहुॅचाया जायेगा।
डीएम ने जनपद के समस्त गणमान्य व्यक्तियों, उद्योगपतियों, अधिकारियों तथा जनसामान्य से आहवान करते हुये कहा है कि 7 दिसम्बर को सशस्त्र झण्डा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक झण्डे प्राप्त कर दिल खोलकर दान करें ताकि इस कोष में अधिक से अधिक धनराशि जमा हो सके और शहीदों के परिवारों को और अधिक मद्द सम्भव हो सकें। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्यो का भी आहवान किया है कि इस दिवस पर बच्चों की टीम बनाकर आस-पास के गॉव एवं बस्तियों में पहुॅचकर झण्डे वितरण किये जाये और उन्हें झण्डा दिवस का महत्व बताते हुये अधिक से अधिक इस कोष में धनराशि जमा कराने की कार्यवाही की जाये।