जन कल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक लाभ पहुॅचाने के उद्देश्य से विकास भवन में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

विकास भवन के सांस्कृतिक सभागार में उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुॅचाने के उद्देश्य से एक वृहद स्तर पर लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम माननीय राज्य सभा सांसद श्री सुरेन्द्र नागर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न योजनाआें के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति के रूप में टोकन प्रदान किये गये।इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्री नागर ने आम नागरिको का आहवान करते हुये कहा कि उ0प्र0 सरकार के द्वारा निरन्तर रूप से आम लोगो को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हो सकें इसके लिए अनेको योजनाऐं संचालित कर उनका लाभ जन-जन तक पहॅुचाने का काम किया है। उ0प्र0 सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा अपने चुनाव घोषणा पत्र में जो वादे किये थें उन्हें 99 प्रतिशत लागू करने का काम किया जो अपने आप मे एक बहुत बडी उपलब्धि है प्रदेश सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश को डिजिटल इण्डिया के ओर ले जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर बच्चों को लैपटॉप वितरण किया और इस दिशा में एक बडी योजना को लागू करते हुये गॉव-गॉव एवं जन-जन तक स्मार्ट फोन पहॅुचाने की योजना आरम्भ करते हुये रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है और उ0प्र0 के मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी ने प्रदेश वासियों को विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में यदि उनकी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी रजिस्ट्रेशन धारको को स्मार्ट फोन प्रदान किया जायेगा।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा 100 डायल योजना आरम्भ कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है और इस योजना के माध्यम से पूरे प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अब पूरे प्रदेश की पुलिस 15 मिनट में शहर तथा 20 मिनट में ग्रामीण क्षेत्र मे घटना स्थल पर पहॅुचकर पीडितों की मदद करेगी। इसी प्रकार प्रदेश सरकार के द्वारा समाजवादी पेंशन योजना आरम्भ कर भी एक महत्वपूर्ण कार्य किया गया है इस योजना की विशेषता है कि पात्र लाभार्थियों को इस योजना मे प्रति वर्ष सरकारी कर्मचारियों के तरह बढोतरी प्रदान की जाती है और इस योजना के पात्र परिवारों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा की योजनाओं से जोडते हुये भी लाभ पहॅुचाया जाता है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी मोबाईल पशु चिकित्सा आरम्भ करते हुये प्रदेश के किसानों एवं पशु पालको को अत्यधिक लाभ पहुॅचाने का काम किया है अब किसी पशु पालक को अपने पशु का ईलाज कराने के लिए मोबाईल सेवा को फोन करना होगा और मोबाईल पशु चिकित्सालय पशु पालक के घर पहुॅच जायेगा।जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इस अवसर पर जानकारी देते हुये अवगत कराया कि प्रदेश सरकार के द्वारा विद्युत आपूर्ति की दिशा में एक बहुत बडा कार्य किया गया है और वर्तमान सरकार के द्वारा प्रदेश को विद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की गयी है प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा आगामी 1 जनवरी से प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर 24 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे बिजली आपूर्ति उपलब्ध करायी जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं माननीय सांसद के द्वारा समाजवादी पेंशन, शादी विवाह अनुदान, कृषि विभाग की योजनाओं के पात्र लाभार्थियो को स्वीकृति के टोकन प्रदान किये गये इसी के साथ पशुपालन विभाग की बहुउद्देश्य सचल पशु चिकित्सा की 3 वैन को हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया। यह सफल कार्यक्रम मुख्यविकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे
Leave A Reply

Your email address will not be published.