उद्यिमयो की समस्याओं का करें निराकरण करे :डीएम एनपी सिंह

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर पूरे प्रदेष भर में ही नही पूरे देष में औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है, और यहाॅ के औद्योगिक विकास के लिये प्रदेष के माननीय मुख्य मंत्री श्री अखिलेष यादव जी तथा षासन भी बहुत ही गम्भीर है अतः समस्त सम्बन्धित अधिकारी गण इस महत्व को गहनता के साथ समझे और उनके विभागों में उद्यमियों से सम्बन्धित सभी समस्याओं एवं षिकायतों का निस्तारण बहुत ही तेजी एवं गुणवत्ता के साथ किया जाये इस कार्य में किसी प्रकार की षिथिलता क्षम्य नहीं होगी। श्री सिंह कलेक्टेªट के सभागार में उद्योग विभाग के सौजन्य से आयोजित मासिक उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुये अधिकारियों को उनके निराकरण के कड़े निर्देष दे रहे थे। बैठक में औद्योगिक संगठनों में इंडियन इण्डस्ट्रीज एसोषियेसन गे्रटर नोएडा,नोएडा इण्डरप्रिन्योर एसोसियेषन, आई आई ए नोएडा चैप्टर तथा फैडरेषन आफ नोएडा के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण, नालों एवं नालियों की सफाई, सूरजपुर देवला मुख्य मार्ग की मरम्मत, अन्य क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत, षौचालयों की व्यवस्था, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था, विद्युत लाईट बदलने आदि समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी उठायी गयी समस्याओं के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर निस्तारण के आदेष दिये।  इस अवसर पर इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी से छूट के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेष सरकार उर्जा अनुभाग के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार उद्यमियांे को इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी में विभाग द्वारा छूट नही दी जा रही है, इस सम्बन्ध में संज्ञान में आया कि विभागीय शासनादेष जारी न होने के कारण यह छूट उद्यमियांे को नही मिल पा रही है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रमुख सचिव उर्जा से मोबाईल पर बात की और ज्ञात हुआ कि सम्बन्धित शासनादेष 30 सितम्बर तक जारी कर दिया जायेगा। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में डेंगू एवं चिकनगुनिया आदि बिमारिया महामारी के रूप में पनप रही है अतः औद्योगिक सैक्टरो में फागिंग एवं कीटनाषक दवाओं का छिड़काव कराने की माॅग की, इस सम्बन्ध में प्राधिकरण के डीसीओ सोम्य श्रीवास्तव के द्वारा आवाष्यक कार्यवाही करने का आष्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, परिवहन, पुलिस, वाणिज्य कर, कारखाना, उद्योग तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देष दिये कि उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण सुनिष्चित किया जाये साथ ही लगने वाले नये उद्योग के सम्बन्ध में लाईसेंस से सम्बन्धित विभाग उनके द्वारा निर्धारित अवधि के दौरान लाईसेंस जारी किये जाये ताकि अधिक से अधिक नये उद्योग लग सकें।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, नोएडा प्राधिकरण डीसीओ सोम्य श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रषासन कुमार विनीत, पुलिस, उद्योग विभाग के अधिकारी, प्रदूषण, विद्युत, प्राधिकरण तथा अन्य विभाग के अधिकारी एवं उद्यमी प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।   

Leave A Reply

Your email address will not be published.