राजपाल यादव ने बनायी अपनी सर्व सम्भाव पार्टी और कहा कि वो बॉलीवुड के माध्यम से लोगों का मनोरंजन तो कर ही रहे है साथ ही वो अब देश की सेवा भी करना चाहते

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI

बॉलीवुड की रील लाइफ से कॉमिडियन राजपाल यादव अब यू पी की राजनीती की में कूदने को तैयार है आज ओमेक्स आर्केड ग्रेटर नोएडा में बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव पहुंचे। राजपाल यादव यहाँ अपनी पार्टी सर्व सम्भाव पार्टी का प्रचार करने आये थे। इस दौरान राजपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो बॉलीवुड के माध्यम से लोगों का मनोरंजन तो कर ही रहे है साथ ही वो अब देश की सेवा भी करना चाहते है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई के द्वारा इस पार्टी की शुरुआत 2015 में की गयी थी।
इस दौरान उन्होंने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि जो सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार में आई है उसका फैसला मान्य है पर इस फैसले से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सर्व सम्भाव पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दूसरों की बुराई कम अपनी अच्छाइयों को दिखा कर प्रचार प्रसार करेगी। उन्होंने बताया कि अभी किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है अगली बार जब भी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे तो इस बारे में जरूर बताएँगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.