गौतम बुद्ध नगर : कंटेनमेंट जोन की संख्या हुई 36, जारी हुई प्रशासन की नई एडवाइजरी

Abhishek Sharma

गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना की वजह से बने कंटेनमेंट जोन 34 से बढ़ाकर 36 कर दी गई हैं। जिलाधिकारी के अनुसार इन इलाकों में पुलिस और प्रशासन ने जमीन पर खास किस्‍म की सीमाएं बना दी हैं जो कोरोना रोगियों की मौजूदगी का संकेत करती हैं।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ट्वीट के जरिए बताया, ‘कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग, भौगोलिक संक्रमण और दूसरे प्रशासनिक कारकों को ध्‍यान में रखते हुए इन नई सीमाओं का रेखांकन किया गया है। समय-समय पर इनकी समीक्षा की जाएगी।

इन कंटेनमेंट जोन को दो कैटिगरी में बांटा गया है। पहली कैटिगरी में ऐसे इलाके आएंगे जहां 400 मीटर के दायरे में एक कोरोना पॉजिटिव केस है। इस श्रेणी में नोएडा के सेक्‍टर 9, सेक्‍टर 19, सेक्‍टर 20, सेक्‍टर 45 और 48 हैं।

दूसरी श्रेणी में ऐसे इलाके आएंगे जहां 1 किलोमीटर के दायरे में एक से ज्‍यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इन क्षेत्रों में नोएडा के सेक्‍टर 8, सेक्‍टर 5,सेक्‍टर 10, सेक्‍टर 15ए और सेक्‍टर 15 शामिल हैं।

आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179 पहुंच गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.