नोएडा मार्ग की अनुबंधित एसी बसें होगी बंद , यात्री हो सकते है परेशान
ROHIT SHARMA
नोएडा :– परिवहन निगम में चल रही अनुबंधित एसी बस मालिकों की मनमानी पर पूर्ण अंकुश लगाने को निगम के अधिकारी कमर कस चुके हैं। यही कारण है कि आगरा के बाद अब नोएडा मार्ग पर संचालित अनुबंधित एसी बसों को हटाने का निर्णय अधिकारियों ने लिया है। अगले माह नोएडा मार्ग पर चल रही अनुबंधित एसी बसें भी बंद हो जाएंगी।
परिवहन निगम में अनुबंधित एसी बस मालिकों की मनमानी का ही नतीजा है कि अधिकारियों ने धीरे-धीरे उनकी बसों को हटाना शुरु कर दिया है। आगरा के बाद अब नोएडा मार्ग पर संचालित बसों को हटाने की निगम अधिकारी तैयारी कर चुके हैं। अक्टूबर माह में नोएडा मार्ग पर चल रही तीन अनुबंधित बसों को हटा दिया जाएगा।
यह बात अलग है कि निगम के पास अनुबंधित बसों को हटाकर अपनी एसी बसों के संचालन की कोई व्यवस्था नहीं है। आगरा रोड पर अलीगढ़ रीजन आगरा एवं मेरठ डिपो की एसी बसों के संचालन पर निर्भर है। जबकि नोएडा मार्ग पर उसकी चार जनरथ बसें चल रही हैं।
एआरएम लोकेश राजपूत ने बताया कि नोएडा मार्ग पर चलने वाली तीनों अनुबंधित एसी बसों के मालिकों को गाड़ी में काम कराने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने नोटिस को दरकिनार कर दिया। अगले माह उनका अनुबंध समाप्त हो रहा है। इसके बाद अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मुख्यालय से जनरथ बस आने पर आगरा एवं नोएडा मार्ग पर उन्हें संचालित किया जाएगा।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.