ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गॉव में कोरोना के भारी संक्रमण की सम्भावना , सीएमओ द्वारा तुरन्त कार्यवाही

टेन न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का प्रकोप जारी है , रोजाना 1 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित हो रहे है , अभी भी गौतमबुद्ध नगर में 8 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित है , जिसके चलते अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है।

खासबात यह है कि कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा गॉवों में दिखाई दे रहा है , जी हाँ गॉवों में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे है । वही एक ऐसा मामला सामने आया है , सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर गॉव में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है।

गॉव के निवासियों द्वारा बताया गया है की ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर गांव में पिछले बीस दिनों में 26 मौत हो चुकी है। हर दिन गांव में कोई ना कोई मर रहा है, अधिकतर लोग छाती में दर्द और बुखार की शिकायत कर रहे हैं. गांव में कोई डॉक्टर नहीं है. लोग इलाज के लिए नोएडा और दिल्ली जाने को मजबूर हैं।

 

 

खैरपुर निवासी मनीष खारी ने टेन न्यूज़ को बताया कि हमारे गॉव में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित है। हर घर मे 2 से 3 लोग बीमार है , हमारे गॉव में अभी कोई भी किसी की तरह की टेस्टिंग नही हुई है। गॉव को पूरी तरह सील किया हुआ , लेकिन स्वास्थ्य सुविधा अभी उपलब्ध नही की गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि खैरपुर गॉव में 20 दिन के अंदर 26 लोगों की मौत हो चुकी है , रोजाना 1 से 2 व्यक्ति की मौत हो रही है , हमारे खैरपुर गॉव में अभी तक सेनिटाइजर नही हुआ है , गॉव में झोला छाप डॉक्टर है , जिनकी दवाई लेनी पड़ रही है।

 

 

खैरपुर गॉव के निवासी राहुल  शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम हमारे गॉव में नही आई , कोई सेनिटाइजर नही हुआ है , टेस्टिंग भी नही हुई है , जिसके चलते कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से फैल चुका है , सीएमओ और जिला अधिकारी को इस मामले में शिकायत दे चुके है।

 

 

साथ ही उन्होंने कहा की आस पास के मिलख लछ्छी , जलालपुर, पतवाड़ी, सैनी, तुसियाना, बिसरख, छेजादुजाना, सादुल्ला पुर इन गांवों का भी यही हाल है. यहां पर अमूमन हर घर में कोई ना कोई संक्रमित है. गांव की स्थिति यह है कि दस दिन के भीतर एक ही परिवार के दो बेटों की मौत हो चुकी है।

 

वही इस गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ दीपक ओहरी ने कहा कि इस मामले में शिकायत मुझे मिली है , मैने डॉक्टर की टीम खैरपुर गॉव में भेज दी है , साथ ही टेस्टिंग के लिए टीम भेज दी है , हर घर में टेस्टिंग होगी , क्योंकि बताया जा रहा है कि गॉव पूरी तरह से संक्रमण फैल चुका है। हर घर को दवाई वितरण की जाएगी , जिससे लोग स्वस्थ हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि खैरपुर में डॉक्टर का कैम्प लगेगा , जिससे बीमार लोगों का ईलाज हो सकेगा।

 

फिलहाल यह कहानी तो सिर्फ खैरपुर की है , न जाने कितने गॉव होंगे जहाँ स्थिति गम्भीर होगी , उन्हें भी स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार है। अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग किस तरह गॉवों को कोरोना से मुक्त करेगा।

 

बता दे की गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे के अंदर 1229 लोग संक्रमित हुए है , साथ ही 12 मरीजों की मौत हुई है | वही दूसरी तरफ 24 घंटे के अंदर 1117 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.