यूपी में 13,118 हुए कोरोना संक्रमित लोग, 7,875 हुए स्वस्थ, अब तक 385 लोगों की मौत

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

Noida (15/06/2020) : उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को 503 नए मिले। राज्य में अब तक 13,118 मरीज कोरोना मरीज हो गए हैं। इनमें से 7,875 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। रिकवरी रेट 60 फीसदी से ज्यादाचल रहा है। 4,858 मरीजोंका उपचार चल रहा है। कुल 385 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक-कामगारों को रोजगार देनेके लिए उद्योगों और सेवा प्रदाता संगठनों को मैन पावर सप्लाई करने के लिए एक मोबाइल एप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा कि मानव संसाधन उद्योग जगत की रीढ़ है। यही रीढ़ अब बड़ी संख्या में श्रमिक के रूप में प्रदेश में उपलब्ध है। श्रमिकों ने अपने पसीने से समाज और राष्ट्र का निर्माण किया है। प्रदेश में आए कामगारों और श्रमिकों के श्रम से अब उत्तर प्रदेश का नव-निर्माण होगा।

कमला नगर निवासी 50 साल और एक अन्य 51 साल के व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से शनिवार को मौत हो गई। दोनों मरीज पहले से बीमार थे। मृतकों की संख्या अब 60 हो गई है। शनिवार को 15 नए केस मिले। अब संक्रमितों की संख्या 1035 हो गई है। इनमें 115 केस एक्टिव हैं।

भेलूपुर के सरायनंदन निवा सीलैब इंजीनियर समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ शहर में मरीजों की संख्या 270 तक पहुंच गई। अभी तक 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में 181 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, बीएचयू के ट्रामा सेंटर से वेंटिलेटर चोरी हो गया। घटना को लेकर लंका थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.