यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14,598, पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत

Abhishek Sharma

Noida (17/06/2020) : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की जांच के लिए 13645 नमूनों की जांच की गई और इसमें से 516 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13129 की रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। अभी तक पूरे प्रदेश में 14598 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।

वहीं, 18 और लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 435 लोग दम तोड़ चुके हैं। दूसरी ओर इसमें से 8904 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। यानी 61 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में एक्टिव केस 5259 हैं।

केजीएमयू में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग समेत दो लोगों की बुधवार सुबह मौत हो गई है। साहबगंज निवासी 60 वर्षीय व्‍यक्‍त‍ि कोरोना की चपेट में आ गए थे। वायरस की पुष्टि होने पर 13 जून को केजीएमयू में भर्ती किया गया। हालत बि‍गड़ने पर उन्हें वेंटि‍लेटर पर शि‍फ्ट कि‍या गया।

संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबि‍क बुजुर्ग डायबि‍टीज से पीड़ि‍त थे। वहीं उनमें फेफड़े की आइएलडी बीमारी भी थी। लि‍हाजा, कमजोर फेफड़ों पर वायरस हावी हो गया है। ऐसे में काफी प्रयास के बावजूद बुजुर्ग को बचाया नहीं जा सका। वहींं गोंडा के साहबगंज न‍िवासी बुजुर्ग की भी मौत हो गई। ऐसे में लखनऊ में अब तक मरने वालों की कुल संख्‍या दस हो गई है।

18वीं बटालियन इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस बल (आईटीबीपी) में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को पांच और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब तक यहां आठ जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

दरअसल, आइटीबीपी की एक कंपनी के 90 जवान लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी का शेड्यूल पूरा होने पर यह कंपनी 9 जून को प्रयागराज आ गई। प्रयागराज पहुंचे सभी जवानों को क्वारंटाइन कर दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.